पाली : स्वाध्याय लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ, संत सुरजनदास बोले स्वयं का आत्मनिरीक्षण ही स्वाध्याय

पाली : इंदा कॉलोनी पाली में बुधवार को स्वाध्याय लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ा रामद्वारा खेड़ापा के संत सुरजनदास महाराज ने कहा कि स्वयं का आत्मनिरीक्षण, आत्मचिंतन और अपने विचारों को समझना ही सच्चा स्वाध्याय है। स्वाध्याय से न केवल व्यक्तिगत विकास संभव है बल्कि पुस्तकों का अध्ययन कर जीवन का उद्देश्य भी पाया जा सकता है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि स्वाध्याय जीवन-निर्माण और आध्यात्मिक प्रगति का आधार है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने शिक्षा को जीवन की प्रगति की दिशा बताई। वहीं कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़ बुडकिया, मेहंदी उद्यमी महेश गहलोत, डॉ. विकास गहलोत, बांता सरपंच कालूराम चौधरी सहित कई वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन और कैरियर से जुड़े मार्गदर्शन दिए।

लाइब्रेरी संचालिका नीलु गहलोत ने बताया कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यहां न केवल अध्ययन की बेहतर व्यवस्था है बल्कि समय-समय पर कैरियर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।
शुभारंभ अवसर पर श्रीराम सुंदर पाठ सेवा मंडल की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। रामदरबार और भगवान गणेश की झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडली के रमेश वैष्णव, वीरेन्द्र सिंह व पं. प्रकाश जोशी ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में संपत महाराज, मानवेन्द्र सिंह, मदन जांगिड, रणजीत सिंह, प्रदीप कच्छवाह, गिरधारीलाल देवड़ा, शंकरलाल गहलोत, दिनेश पंवार, एडवोकेट अशोक गहलोत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्यजन मौजूद रहे।



