google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

फ्लैगशिप योजनाओं पर पाली में कार्यशाला, युवाओं को मिला स्टार्टअप व रोजगार योजनाओं का ज्ञान

पाली : राजकीय बांगड़ महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पाली प्रधान मोहिनी देवी पटेल ने युवाओं से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में जागरूकता दिखाएँ और समाज में बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने युवाओं को समाज के विकास में प्रेरक शक्ति बनने का आह्वान किया।

योजनाओं की विस्तृत जानकारी जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिला उद्योग अधिकारी भूपेन्द्र पटेल ने पीएम विश्वकर्मा व पीएमईजीपी योजनाओं की जानकारी दी। लीड बैंक मैनेजर कैलाश नारायण मीणा के नेतृत्व में कपिल कुमार ने पीएम मुद्रा व स्टैंड अप योजना की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के रमेश कुमार ने स्किल इंडिया मिशन पर जानकारी दी। डीओआईटी के प्रोग्रामर प्रवीण भाटी ने स्टार्टअप इंडिया व नवाचार अभियान से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की।

एनएसएस इकाई ने इस अवसर पर ओरिएंटेशन डे भी मनाया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को अतिथियों ने पानी की बोतल देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर पूर्व एलडीएम धर्मेंद्र कुमार बैरवा, प्रो. श्रवणसिंह राजपुरोहित, एनसीसी प्रभारी आर.एल. चौधरी, सहायक आचार्य मानवी शेखावत, गणेश कुमार, भोमाराम, भंवरसिंह राजपुरोहित, स्वयंसेवक पारस थानवी, धनराज भाटी, भरत तोसावरा, योगेश सहित अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button