पाली : रोजगार मेला, 1000 से ज्यादा युवाओं ने लिया हिस्सा, 183 को मिला लाभ

पाली, 29 अगस्त। जिला रोजगार कार्यालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।

जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी ने बताया कि शिविर का प्रचार-प्रसार SMS, बैनर और पेम्पलेट्स के जरिए व्यापक स्तर पर किया गया था। परिणामस्वरूप लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने शिविर में भागीदारी की। शिविर में 14 निजी कंपनियों (जैसे सेलो फालना, L&T, जीनियस स्मार्ट मीटरिंग, फ्लिपकार्ट जयपुर, SBI लाइफ इंश्योरेंस आदि) ने प्रतिभाग किया और 415 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया।

राजकीय विभागों में जिला अल्पसंख्यक विभाग, अनुजा निगम, आईटीआई पाली, लघु उद्योग भारती, भारतीय जीवन बीमा निगम और DOIT द्वारा जानकारी व गतिविधियों से 183 अभ्यर्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। शिविर में रोजगार के अवसर मिलने पर युवाओं में उत्साह देखा गया और कई ने इसे राज्य सरकार की युवा-हितैषी पहल बताया।



