google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

21 सितंबर को होगा विराट हिंदू शंखनाद कार्यक्रम

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और साध्वी समाहिता सहित कई संत-महात्मा होंगे शामिल

पाली : विश्व हिंदू परिषद पाली विभाग की ओर से आगामी 21 सितंबर, रविवार को अणुव्रत नगर मैदान, पाली में हिंदू शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विराट धार्मिक-सामाजिक आयोजन में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, ऋतंभरा की शिष्या साध्वी समाहिता, प.पू. गणवीर्य कमलप्रभसागर महाराजसा, विहिप केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर, बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, सहित पाली जिले के प्रमुख धर्मगुरु और संत शामिल होंगे।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, कुटुंब प्रबोधन, गोरक्षा एवं संवर्धन, मंदिरों को सरकार से अधिग्रहण मुक्त कराने जैसे विषयों पर संत-महात्माओं द्वारा मार्गदर्शन और प्रबोधन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। 3 सितंबर, बुधवार को तिलक नगर स्थित सिखवाल समाज भवन में कार्यलय का उद्घाटन होगा।

30 और 31 अगस्त को आयोजित सर्व बैठक व प्रवास योजना के तहत प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, प्रांत टोली सदस्य सुनील पारीक, प्रांत अधिकारी उम्मेद सिंह, मंदिर अर्चक पुरोहित राजेश दवे सहित कई प्रांत स्तरीय पदाधिकारियों ने जिले के खंड और प्रखंड स्तर पर बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया।

पाली, बाली और सोजत संगठनात्मक जिलों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों में प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, विभाग मंत्री शैतान सिंह, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला संयोजक जगदीश सिंह सहित पाली विभाग के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button