देविका सेवा संस्थान का रक्तदान महोत्सव, 75 यूनिट रक्तदान, 105 मरीजों की जांच

पाली : देविका सेवा संस्थान की ओर से समाजसेवी ओमप्रकाश सोनी की पंचम पुण्यतिथि पर सोमवार को रजत नगर स्थित केशव भवन में विशाल रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर 75 यूनिट रक्त एकत्र हुआ और 105 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां, शुगर व बीपी जांच सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर का शुभारंभ मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जिला अध्यक्ष जवरीलाल कुकरा और पूर्व चेयरमैन रेखा राकेश भाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
ब्लड बैंक प्रभारी मांगीलाल चौधरी ने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और हृदयाघात का खतरा कम होता है। हर व्यक्ति को 6 महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए।

संस्थान के संस्थापक नीरज सोनी ने कहा— “पिताजी ओमप्रकाश सोनी हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनकी प्रेरणा से बीते 5 वर्षों में संस्थान ने 30 से अधिक शिविर आयोजित कर 2000 यूनिट से ज्यादा रक्तदान कराया है।”
कार्यक्रम में संरक्षक विजयराज सोनी, जिला महामंत्री प्रकाश धुपड़, जिला प्रवक्ता रामकिशोर सोनी, डॉक्टर लक्ष्मण सोनी, डॉक्टर रेखा सीरवी, डॉ. अरविंद पटेल, डॉक्टर शिवप्रताप विश्नोई सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, समाजबंधु व मोहल्लेवासी मौजूद रहे।



