google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यस्वास्थ्य

पाली : आउटरीच स्वास्थ्य शिविर, 67 मरीजों का निशुल्क उपचार, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण

पाली : राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाउसिंग बोर्ड पाली की ओर से बुधवार को चिमनपुरा पाली में निशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 67 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार डॉ. विकास अरोड़ा द्वारा किया गया। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की मुख स्वास्थ्य जांच डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार द्वारा की गई। वहीं नर्सिंग ऑफिसर भावेश जोशी ने मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाईं।

इसके साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शोभा व्यास और प्रमिला सैन ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण एवं एनसीडी स्क्रीनिंग की। शिविर संचालन में लेखा सहायक राकेश मीना, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य का सहयोग रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button