
पाली : विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आगामी 21 सितम्बर को अनुव्रत नगर मैदान पाली में आयोजित होने वाले हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के तहत बुधवार प्रातः 9:30 बजे तिलक नगर स्थित शिखवाल समाज भवन में हिन्दू शंखनाद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पूजन पंडित मुकेश शर्मा व प्रवीण उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया, जिसमें राजकुमार आदिवाल, रामलाल ओढ़, रमेशदास वैष्णव, पुनाराम सीरवी सपरिवार यजमान के रूप में बैठे।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, ऋतंभरा की शिष्या साध्वी समाहिता, प.पु. गणवीर्य कमलप्रभसागर महरासा, विहिप केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर, बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया सहित जिलेभर के प्रमुख धर्मगुरु और संत उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने कहा कि “हिन्दू समाज में जागरण जरूरी है। सामाजिक समरसता बढ़े, छुआछूत समाप्त हो और हर हिन्दू का एक मंदिर व एक श्मशान हो, यही सच्चा शंखनाद है।”

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि 5 सितम्बर को अनुव्रत नगर मैदान में हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर किशन प्रजापत, भीमराज चौधरी, विनीता तनवानी, अनिल चौहान, नरेंद्र माछर, विजयराज सोनी, पूर्णप्रकाश निम्बार्क, गणेश कुमावत, आनंद स्वरूप गुप्ता, जगदीश सिंह, दुर्गेश चौहान, अक्षय राठौड़, मयंक उपाध्याय, प्रकाश कवर, रेखा सोलंकी, हेमा प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



