
पाली : पाण्डेश्वर वीर हनुमान मंदिर धाम, टैगोर नगर में गणपति महोत्सव बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। मंदिर परिसर में स्थापित अष्टधातु से निर्मित गणेश जी का भक्तों ने मिलकर विधिवत दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दूध, दही, गंगाजल, फल-फूल अर्पित कर गणपति बप्पा का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

पाण्डेश्वर धाम के संस्थापक अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश उत्सव पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन हुआ।
भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच बप्पा का दुग्धाभिषेक कर आनंद और उल्लास का वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम में जबरसिंह चोहान, मुलचंद पाण्डे, कोशल्या देवी नागला, चन्दा देवी, कर्ण नागला, विनय उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, रंजिता पाण्डे, आरूषि पाण्डे, तनुष्का नागला, दशरथ, रूद्राक्ष पाण्डे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और गणेशोत्सव को यादगार बनाया।




