ब्यावर : रामगढ़ झूठा के जंगलों में जुए के ठिकाने पर दबिश, सात जुआरी पकड़े मारवाड़ जंक्शन के कालू उर्फ सुरेश सोनी गिरफ्तार

ब्यावर : सदर थाना पुलिस ने रविवार देर रात रामगढ़ झूठा के जंगलों में जुआ खेलते सात जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और 30,560 रुपए नकद भी बरामद किए।
सूचना के आधार पर थाना अधिकारी गजराज के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार जुआरियों की पहचान इस प्रकार हुई— युवराज प्रजापत निवासी कृष्णा कॉलोनी अजमेर रोड, कैलाश चंद्र निवासी मेवाड़ी गेट बाहर सब्जी मंडी रोड, सूर्य प्रकाश निवासी दाधीच कॉलोनी मसूदा रोड, सुरेश सोनी उर्फ कालू निवासी अस्पताल रोड मारवाड़ जंक्शन, कैलाश सिंह निवासी उपकारागृह के सामने सेदारिया, कालू पुत्र जमाल निवासी सेदरिया रोड, दीपू खटीक निवासी लोकाशाह नगर
कार्रवाई में थाना अधिकारी गजराज के साथ एएसआई चेलाराम, हेड कांस्टेबल रामप्रसाद और हरेंद्र भी शामिल रहे।



