google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन विशेष कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में आयोजित राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन विशेष कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। यह पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 10 से 14 सितम्बर 2025 तक चल रहा है, जिसमें जिले भर से 130 गाइड विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

शिविर के तीसरे दिन सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला ने शिविर का निरीक्षण कर गाइड से उनके अनुभव व गतिविधियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने गाइड को प्रेरित करते हुए कहा कि राज्यपाल अवार्ड तक सिमित न रहते हुए प्रत्येक गाइड को राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने का लक्ष्य बनाना चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी समर्पित करते हुए गाइड से ‘यूज एंड थ्रो प्लास्टिक’ का उपयोग न करने की शपथ दिलवाई और प्लास्टिक के विकल्प के रूप में सभी को कपड़े के बैग वितरित किए।

विशेष रूप से राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर लौटे रोवर विशाल को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य गाइडों को भी प्रेरणा मिली। इस अवसर पर पुष्पा परिहार, लीला जैन, तारा चंद जैन, शशि लोढ़ा, कैलाश कुमार सचिव पाली, प्रदीप कुमार शर्मा सचिव गुंदोज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में गाइड द्वारा प्रातःकालीन व्यायाम, ध्वजारोहण, निरीक्षण, गैजेट बनाना, गांठें लगाना, गणवेश धारण करना, सेवा लॉगबुक संधारण व दक्षता पदक की जानकारी प्राप्त कर व्यावहारिक रूप से दक्षता अर्जित की जा रही है।

सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा आधुनिक प्रशिक्षण पद्धति से हर गाइड को हर गतिविधि में दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षकों उर्मिला यति, नसीम बानो, अलका टाक, कमलेशी मीणा, खुशबू, विश्वा, सुमित्रा आदि ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया। वहीं रोवर विशाल, भीमाराम, करण, हेमराज, हिमांशु, कैलाश, घीसाराम व रेंजर काव्या शिविर संचालन में सहायक भूमिका निभा रहे हैं।

यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं को न केवल स्काउट व गाइड के गुण सीखने का अवसर दे रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनाने का प्रयास भी कर रहा है। आगामी दो दिन और गतिविधियां आयोजित की जाएँगी, जिनके सफल समापन पर प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button