google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : भारतीय संस्कृति पर संकुल स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन

पाली : विद्या भारती एवं सरस्वती शिक्षा समिति के तत्वावधान में पाली के सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम ने समस्त शैक्षणिक जगत और समाज में भारतीय संस्कृति के उज्ज्वल स्वरूप को प्रस्तुत किया। यह आयोजन संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय संस्कार प्रमुख किशनाराम विश्नोई एवं पाली जिला सचिव चंदनसिंह राजपुरोहित द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को संस्कार, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कथा कथन, एकल गीत, कविता पाठ, आशु भाषण, मूर्तिकला, संस्कृत लघु एकांकी, वंदना सभा एवं लोक नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि की झलक प्रस्तुत की। उनके भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

प्रमुख परिणाम: प्रश्न मंच (प्रथम स्थान) तरुण वर्ग-सरस्वती विद्या मंदिर, किशोर वर्ग–एम शांतिलाल मेहता विद्या मंदिर, बाल वर्ग–सरस्वती विद्या मंदिर,
शिशु वर्ग–सरस्वती शिशु मंदिर

कथा कथन (प्रथम स्थान) शिशु वर्ग–दिव्यांशु हंस (निर्माण सरस्वती विद्या मंदिर), बाल वर्ग– ताड़केश्वर रामेश्वर (बालिका विद्यालय)

आशु भाषण (प्रथम स्थान) किशोर वर्ग– पार्वती एम शा मेहता

मूर्तिकला (प्रथम स्थान) बाल वर्ग– प्राची, किशोर वर्ग– चेतना

कविता पाठ (प्रथम स्थान) शिशु वर्ग– पूर्णिमा, बाल वर्ग– संदीप, किशोर वर्ग– प्रतीक

एकल गीत (प्रथम स्थान) शिशु वर्ग– सेजल, किशोर वर्ग– दिग्विजय सिंह, तरुण वर्ग– चंचल

संस्कृत लघु एकांकी, वंदना सभा एवं लोक नृत्य (प्रथम स्थान) ताड़केश्वर रामेश्वर बालिका विद्यालय की बालिका पार रही।

अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी, लक्ष्मी चौधरी, गजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन ने भारतीय संस्कृति की गरिमा को नई ऊँचाई दी और युवाओं में सांस्कृतिक चेतना को प्रबल करने में अहम भूमिका निभाई। आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button