पाली : बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

पाली : सदर थाना पुलिस की ओर से गुरुवार को खैरवा रोड स्थित कंकु विजय महाविद्यालय में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के डा. करण सैन ने बताया कि इस अवसर पर सदर थाना पुलिस के तेजाराम और अमृत कौर ने छात्राओं को गरिमा हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई बालिका आपात स्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस करती है तो वह तुरंत 1090 नंबर पर कॉल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।
अधिकारीगणों ने स्पष्ट किया कि पुलिस हमेशा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर और समर्पित है। इस अवसर पर दिनेश विश्नोई, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, लता महावर, प्रीति परिहार, प्रवीण द्विवेदी, प्रदीप जोशी सहित अनेक शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।



