google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : हिंदू शंखनाद कार्यक्रम का आमंत्रण, विशाल वाहन रैली निकली

पाली : विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी 21 सितम्बर को अनुव्रत नगर मैदान, पाली में होने वाले हिंदू शंखनाद कार्यक्रम को लेकर आज शहरभर में भव्य वाहन रैली निकाली गई।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, साध्वी ऋतंभरा की शिष्या साध्वी समाहिता दीदी, पूज्य जैन संत कमलप्रभसागर म. सा., विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया सहित पाली जिले के 100 से अधिक संतगण उपस्थित रहेंगे।

रैली की शुरुआत सिंधी कॉलोनी से हुई और शहर के प्रमुख मार्गों—पानी दरवाजा, सराफा बाजार, गुलजार चौक, राणा प्रताप चौक, पुराना बस स्टैंड, सोमनाथ मंदिर, सूरजपोल, कलेक्टर चौराहा, व्यास सर्कल और रामलीला मैदान से होती हुई अनुव्रत नगर मैदान में सम्पन्न हुई।

करीब 200 से अधिक कार्यकर्ता बाइक और वाहनों पर भगवा झंडे और ‘हिंदू शंखनाद’ की तख्तियां लिए जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ शामिल हुए। पूरे शहर में माहौल भक्तिमय और ऊर्जावान हो गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button