google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में ग्रामीण सेवा शिविर, दिव्यांग गोरखराम की खातेदारी भूमि का बंटवारा, खुशी से छलक उठीं आँखे

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायतों में आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। ये शिविर ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे उनके प्रशासनिक और कानूनी मामलों का समाधान उपलब्ध कराते हैं।

आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोनाईमांझी में आयोजित शिविर में ग्राम बुधवाडा के निवासी गोरखराम पुत्र भाणाराम (जति कुम्हार), जो दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, अपनी खातेदारी भूमि में आपसी सहमति से बंटवारा कराने पहुंचे।

गोरखराम के लिए तहसील में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना कठिन था। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ मुकेश चौधरी, ग्राम पंचायत प्रधान मोहिनी देवी पुखराज पटेल, शिविर प्रभारी अतिरिक्त विकास अधिकारी, और पाली पटवारी हितेश चारण मौजूद रहे।

शिविर में गोरखराम ने अपनी समस्या बताई। तत्पश्चात पटवारी और हल्का आईचिया द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा कर दिया गया। इस कार्यवाही के बाद गोरखराम की खुशी देखते ही बन रही थी और उनकी आँखों में आँसू छलक उठे।

ग्रामीण सेवा शिविर के इस कदम ने यह साबित कर दिया कि सरकार की पहल और स्थानीय प्रशासन का सहयोग मिलकर दिव्यांग और जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button