google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोहट की राणा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों का हंगामा, गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

पाली/रोहट : ग्राम पंचायत राणा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से रोहट तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गौचर व औरण भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खसरा नंबर 153, 152 और 31 की जमीन गौचर आगौर भूमि है, जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में वे पहले भी कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि ग्राम पंचायत राणा की सभी गौचर और औरण भूमि की जांच कराई जाए और जहां भी अतिक्रमण है उसे तुरंत हटाया जाए। साथ ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत न कर सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button