google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पाली : वोट छोड़ – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आगाज, कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार

पाली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से “वोट छोड़ – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज राजीव गांधी स्मृति भवन से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हस्ताक्षर कर किया।

कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी, जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव भूराराम सीरवी, विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

हिमपाल सिंह देवल ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बूथ स्तर पर वोट चोरी रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस नेता नीलम बिड़ला, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी, युवा कांग्रेस नेता कृष्णा सांसी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मंच से वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button