नवरात्रि से जीएसटी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स लागू, मोदी ने देश को संबोधित कर दी राहत की जानकारी

पाली : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर जीएसटी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स के तहत आम जनता को राहत देने वाले बदलावों की जानकारी दी। इस अवसर पर महाराणा प्रताप मंडल, पाली में मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव टीवी प्रसारण के माध्यम से देखा। कार्यक्रम के दौरान मंडल संयोजक विकास जैथलिया और सहसंयोजक यस बबानी ने बताया कि यह रिफॉर्म किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों और घरेलू खर्च करने वाले लोगों को टैक्स के बोझ से मुक्ति दिलाने में सहायक होगी।

पूर्व नगर परिषद उपसभापति मूल सिंह भाटी, जिला मंत्री प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी, नरपत दवे, यशवंत सिंह चुंडावत, पार्षद ओम स्वामी, अशोक शर्मा, सुदर्शन सिंह उदावत, पृथ्वीराज डॉक्टर दिलीप सिंह, श्याम बंजारा, गुमान सिंह रावत, कैलाश गौड़, महिपाल सिंह चारण, अजय वैष्णव, अजय सिंह भाटी, हेमंत सिंह चौहान, दलपत सिंह, हरीश भाटी, दीपक पुरोहित, मुकेश मात्तड़, प्रकाश बंजारा, धीरज सुथार, रामलाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और जीएसटी सुधारों की पूरी जानकारी दी गई। इसके जरिए न केवल व्यापारियों और किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी टैक्स के जाल से राहत मिलेगी।



