google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में 50वीं संगीतमय रामलीला का आगाज़, नौ दिवसीय मंचन 25 सितम्बर से

पाली : दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में नगर निगम पाली की ओर से श्री रामलीला कमेटी द्वारा 50वीं संगीतमय रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। कमेटी के उपाध्यक्ष हिरालाल व्यास ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला ऐतिहासिक होगी क्योंकि पाली में संगीतमय रामलीला का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। रामलीला मंचन का शुभारंभ 25 सितम्बर 2025 (तृतीया) से होगा और इसका समापन 3 अक्टूबर 2025 को भरत मिलाप एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा।

बीते 20 दिनों से स्वामी दयानंद बगेची, कुम्हारों का बास और रामदेव रोड स्थित मंच पर स्थानीय कलाकार पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। इसी क्रम में ढोल-ताशे की मधुर ध्वनि और विधिविधान के साथ मंच पूजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष जीवराज चौहान, निर्देशक हरिचरण वैष्णव, उपाध्यक्ष हिरालाल व्यास सहित मंच निर्माण से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सचिव परमेश्वर जौशी, सह-निर्देशक गणेश परिहार, प्रवक्ता मांगु सिंह दुदावत, सुनील रामावत, हरिश चावला, रोहित शर्मा, गोविन्द गोयल, अंकित शर्मा, ज्ञानचंद राठौड़, मांगीलाल तंवर, लालाराम शर्मा, अशोक चावला, कंचन दांसानी, जया जोशी, अंजलि भाटी, बुधाराम, विक्रम बंजारा, हिरालाल मेंशन और बाल कलाकार परम राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय कलाकारों की निष्ठा और परिश्रम से पाली में रामलीला का जीवंत और सजीव मंचन होता है, जो नगर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सशक्त बनाए हुए है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button