google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 107वें बलिदान दिवस पर गूंजे जयघोष, रावणा राजपूत समाज ने दी श्रद्धांजलि

पाली : हाइफा हीरो के नाम से विश्वभर में पहचान रखने वाले मेजर दलपत सिंह शेखावत का 107वां बलिदान दिवस को उनके पैतृक गांव देवली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन रावणा राजपूत समाज द्वारा पाली शहर अध्यक्ष उगम सिंह चौहान के नेतृत्व में हाईफा हीरो चौक पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस दौरान गांव गूंज उठा “हाइफा हीरो अमर रहे” के नारों से।

समाज के नेताओं ने सरकार से देवली गांव में मेजर दलपत सिंह का भव्य पैनोरमा बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हाइफा हीरो का शौर्य इतिहास की धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना जरूरी है। कार्यक्रम में हाइफा हीरो के वंशज प्रेम सिंह शेखावत, श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी, आनंदपाल टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह टाइगर, रावणा राजपूत चामुंडा सेना के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, मारवाड़ प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह बर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जोधपुर सहित कई सामाजिक संगठन और नेता मौजूद रहे।

प्रवक्ता विक्रम सिंह गोयल ने बताया कि मेजर दलपत सिंह का शौर्य केवल भारत ही नहीं बल्कि इजराइल की धरोहर भी है। 1918 में तुर्की सेना से हाइफा शहर को आज़ाद कराने में उन्होंने तलवारों से अदम्य साहस का परिचय दिया। मरणोपरांत उन्हें इजराइल के सर्वोच्च सम्मान मिलिट्री क्रॉस से नवाजा गया। आज भी इजराइल की सेना 23 सितम्बर को हाइफा डे मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देती है। भारत के संसद भवन के सामने स्थित त्रिमूर्ति स्थल पर उनकी प्रतिमा राष्ट्र की ओर से नमन का प्रतीक है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रावणा राजपूत समाज की उपेक्षा पर भी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की राजस्थान में लगभग 60 लाख आबादी है। केवल पाली विधानसभा में 30-35 हजार मतदाता हैं, जो लोकतंत्र में अहम भूमिका निभा सकते हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जगदीश सिंह सांखला, गोविन्द सिंह चौहान, मदन सिंह चौहान, मनोहर सिंह गौड़, नाथु सिंह भाटी, कालू सिंह राठौड़, नवीन सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह मारवाड़, मोती सिंह, जितेन्द्र सिंह परमार सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button