
पाली : सामाजिक सेवा और जनहित कार्यों के प्रति समर्पित एन.एस.यू.आई. प्रदेश महासचिव और राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली के पूर्व छात्र अध्यक्ष गणपत पटेल ने मंडावास गांव की गौशाला में भव्य चारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से 10 ट्रैक्टर-टॉली (10,000 किलो से अधिक) हरा चारा अर्पित किया।
कार्यक्रम में पाली के विधायक भीमराज भाटी भी मौजूद रहे। उनके साथ मंडावास गांव और आसपास के इलाक़ों से सैकड़ों ग्रामीणजन ने इस सामाजिक कार्य में भाग लिया।

गणपत पटेल ने कहा कि गाय हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन की धुरी है। उन्होंने कहा, “गौसेवा ही सच्ची धर्मसेवा है।” उन्होंने समाजहित और गौसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
विधायक भीमराज भाटी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में आगे बढ़कर ग्रामीणों के हित में काम करें।

कार्यक्रम में मंडावास गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने गणपत पटेल को आशीर्वाद दिया और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान की सराहना की।
गोशाला के व्यवस्थापक चौथाराम ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल गौसेवा और समाजसेवा का संदेश देता है, बल्कि क्षेत्र में गणपत पटेल की लोकप्रियता और जनसमर्थन को भी नई मजबूती प्रदान करता है।
इस अवसर पर कानाराम, रूपाराम, रणछोड़राम, प्रकाश, पार्थ, प्रियांशु, भरतसिंह भाटी, प्रेम मीणा, रामलाल, नरेश मीणा, अशोक, लक्ष्मण, नेनु देवी, पंचायत समिति सदस्य गणपत पटेल, कृष्णा, भावना, सुरेन्द्र, भावेश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।




