google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा के शिखर पुरुष मोहनलाल मोदी को पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, हिन्दू सेवा मंडल ने लिया संकल्प, सेवा कार्यों को नए आयाम देगा संगठन

पाली : हिन्दू सेवा मंडल के संस्थापक एवं सेवा के शिखर पुरुष मोहनलाल मोदी की पुण्यतिथि पर शहर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके निस्वार्थ सेवा भाव को याद किया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, अर्जुनचंद मेहता, डॉ. एल.एन. सोनी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोलंकी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मोहनलाल मोदी ने अपने जीवन में समाज सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया और उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए संस्था को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि मोहनलाल मोदी ने मात्र 15 वर्ष की आयु में वर्ष 1925 में हिन्दू सेवा मंडल की स्थापना की थी। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर प्याऊ बनवाकर सेवा कार्य की शुरुआत की थी। आज मंडल शहर के सभी क्षेत्रों में 25 से अधिक सेवा प्रकल्पों और 8 मोक्ष धामों के माध्यम से निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा, छगनलाल सालेचा, डॉ. बंशीलाल शर्मा, सोहनलाल बिड़ला, अनिल कुमार गुप्ता, विनोद मोदी, भीम सिंह मेहता, भूपेन्द्र सिंह खेड़ा सहित मोदी परिवार के राधाकिशन मोदी, मनोहर मोदी, पवन मोदी, हर्षित मोदी, दीक्षित मोदी व नमन मोदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन व कुष्ठाश्रम वासी उपस्थित रहे।

सभी ने मोहनलाल मोदी के सेवाभावी जीवन से प्रेरणा लेते हुए निरंतर सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button