
पाली : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली के छत्रपति शिवाजी सर्कल, नहर चौराहा पर आयोजित माता रानी भटियाणी के नाम विशाल भक्ति संध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस भक्ति संध्या में भजन कलाकारों ने “माजीसा री मेहंदी” और “हंसला रे” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुतियाँ दी, जिन पर उपस्थित श्रोता भावविभोर होकर झूमते दिखे।
कार्यक्रम में भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में भोपी सुखिया देवी, उपासक दिनेश परिहार, महावीर भंसाली, राकेश दहिया, कांतिलाल, हरि सिंह राजपुरोहित, प्रकाश वैष्णव, दीपक भावरी, भीम सिंह, किशोर सोमनानी, राकेश भाई, कुशल पवार, महेंद्र परिहार, दीपक परिहार और मंच संचालक विनोद मारू शामिल रहे।

भक्ति संध्या का यह आयोजन न केवल समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि माता रानी भटियाणी के प्रति भक्तों की अटूट भक्ति और श्रद्धा को भी प्रदर्शित किया। भक्तजन पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ भजन-संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस भक्ति संध्या ने यह संदेश दिया कि सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है।



