google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : नगरपालिका खुडाला फालना में शहरी सेवा शिविर के तहत 15,000 फलदार और छायादार पौधों का वृक्षारोपण

पाली/खुडाला फालना : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर, 2025 अभियान के तहत बुधवार को धणी रोड, गौशाला के पास गोचर भूमि पर 70 बीघा क्षेत्र में 15,000 फलदार और छायादार पौधे लगाने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और शहरी हरियाली सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत तथा विशिष्ट अतिथि चौधरी बिरजू गोपाल (I.A.S.) और अतिरिक्त जिला कलक्टर बाली शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। सभी अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा और हरी-भरी शहरी व्यवस्था को बनाए रखने में योगदान दें।

कार्यक्रम में राजेन्द्र बसन्तीदेवी किशोरमल खीमावत चैरिटेबल, रानी/मुंबई और नगरपालिका खुडाला फालना स्टे. का संयुक्त तत्वाधान रहा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कर्मचारियों रंजीत ढलावत, नवीन चौपड़ा, जुमील मकरानी, सुनील बैरवा, प्रवीण पोरवाल, राजु चौधरी, कुन्दन सिंह, ताराचंद माली, भगाराम, सुरेश कंडारा, उत्तम सिंह, राकेश कुमार, लक्षमण भाट, तुफान सिंह, विपिन कच्छवाह, अश्वीन भाई, सोनू भाई, खीमैल शरपंच रमेश परिहार, ललिता कुमारी समेत अन्य गणमान्य अतिथिगण और वार्डवासी उपस्थित रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी विनयपाल, पार्षद देवेन्द्र सिद्धावत, घीसू चौधरी, कनिष्ठ अभियंता शैलेन्द्र कुमार, मनोहरलाल, शक्ति सिंह आदि ने भी इस हरियाली कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस पहल से न केवल शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण के प्रति नागरिकों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में और अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button