google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली : गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

पाली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पाली में राजीव गांधी स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी और शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई सहित वरिष्ठ नेताओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने सत्य, अहिंसा, सादगी और देशभक्ति से राष्ट्र को नई दिशा दी, जिन्हें आज के समय में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी, प्रकाश सांखला, मंगलाराम भींडर, मदनसिंह जागरवाल, गोविंद बंजारा, ताराचंद चन्दनानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने गांधी-शास्त्री के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में शांति, एकता और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की आज़ादी, लोकतंत्र और जनसेवा में गांधी और शास्त्रीजी के योगदान को याद किया तथा युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button