google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में गांधी–शास्त्री जयंती व मॉडल ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों ने निभाई जनप्रतिनिधियों की भूमिका

पाली : जिले के पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मॉडल ग्राम सभा एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में ग्राम बासनी सरपंच खुशबू चौधरी मुख्य अतिथि एवं पंचायत समिति सदस्य मेघाराम चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ग्राम सभा की नकल में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सरपंच, सचिव और वार्डपंच की भूमिकाएं निभाते हुए वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान, बालिका शिक्षा और जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिए।

कार्यक्रम में सरपंच खुशबू चौधरी और मेघाराम चौधरी ने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनकर परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी। साथ ही, विद्यार्थियों को करियर निर्माण और मोबाइल से दूरी बनाकर जीवन में आगे बढ़ने के सुझाव भी दिए गए।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षिकाओं मोनिका, इंदू चाहर और लक्ष्मण शर्मा ने तैयार की थी। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक एस.एन. काकड़ा ने किया, जबकि अंत में वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. मंजू झा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, चिकित्सा प्रभारी विक्रम सिंह, सहायक अधिकारी विचित्र सिंह तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button