google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

रानी में शहरी सेवा शिविर का आयोजन, विधायक केसाराम चौधरी ने किया निरीक्षण, आमजन को मिली योजनाओं का सीधा लाभ

पाली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविरों के तहत बुधवार को रानी नगर पालिका परिसर में शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए और कहा कि इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे आमजन तक पहुंच रहा है।

विधायक चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशा यही है कि हर नागरिक को बिना किसी देरी के योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान स्थल पर ही किया जा सके।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए।
पट्टा वितरण के तहत 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 फाइलों का निस्तारण किया गया। नामांतरण के 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4 फाइलों का निस्तारण किया गया। पेंशन स्वीकृति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, नालियों की सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य भी संपन्न किए गए।

शिविर का संचालन नगर पालिका अध्यक्ष भरत कुमार राठौड़ ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद इलियास चढ़वा, उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, मीठालाल बंजारा, मागीदेवी, सेतकी बाई, सुनील बेरवा, कपूराराम प्रजापत, सीता देवी, मोहम्मद अकरम सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जलदाय, चिकित्सा, विद्युत विभाग के अधिकारी व आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विधायक चौधरी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शहरी सेवा शिविरों में आने वाले नागरिकों के कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें और सेवा भावना के साथ कार्य करें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button