google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

फालना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन गुप्त’ में हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

फालना/पाली : पाली जिले के फालना थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन गुप्त’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर अपराधी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी विक्रमसिंह पुत्र बाघसिंह राजपूत (47), मौखमपुरा निवासी के कब्जे से 61 पव्वे देसी सादा मदिरा, 24 बोतल बीयर, 5 अद्धी अंग्रेजी शराब और 55 पव्वे अंग्रेजी शराब सहित 2 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक पाली, आदर्श सिंधु आईपीएस ने बताया कि 10 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि विक्रमसिंह अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखता और बेचता है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा के निकट पर्यवेक्षण और वृत्ताधिकारी बाली राजेश यादव के निर्देशन में कार्रवाई की योजना बनाई गई। फालना थानाधिकारी विक्रम सांदू के नेतृत्व में टीम ने मकान की तलाशी ली और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। विशेष रूप से अवैध मादक पदार्थ, शराब, स्पा सेंटर, बजरी खनन, हथियार, हवाला, जुआ, सट्टा, ऑनलाइन बेटिंग, संदिग्ध वाहन और सोशल मीडिया पर डराने-धमकाने वाली पोस्ट जैसी घटनाओं की सूचना 9251255006 पर दें।
पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इस नंबर की निगरानी सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा की जाएगी।

‘ऑपरेशन गुप्त’ के तहत पाली पुलिस लगातार जिले में अवैध गतिविधियों और अपराध पर निगरानी रख रही है। इसका उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और अपराध-मुक्त माहौल सुनिश्चित करना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button