google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री बोले जनहित के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, दीपावली से पहले सभी बकाया कार्य पूर्ण करें

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यों, बजट घोषणाओं और भूखंड आवंटन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

कलक्टर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें और जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में गति लाएं और परिणाम धरातल पर दिखें।”

बैठक के दौरान कलक्टर ने कई योजनाओं की समीक्षा की, जिनमें —
कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषक कल्याण कोष, फार्म पॉन्ड और तारबंदी योजना शामिल रही।
मेडिकल विभाग में आयुष्मान भारत योजना की स्थिति पर चर्चा करते हुए पात्र लाभार्थियों को 100% कार्ड वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वामित्व योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, एमजेएसए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और जेजेएम योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत और पेचवर्क कार्य दीपावली से पहले पूर्ण किए जाएं ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। साथ ही राजस्व, नगर विकास, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास (शहरी एवं ग्रामीण), विश्वकर्मा योजना, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, वन और सामाजिक न्याय विभागों की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

कलक्टर मंत्री ने अधिकारियों को “रामसेतु की गिलहरी अभियान” के तहत ‘यूज़ एंड थ्रो’ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने जन शिकायत निवारण पोर्टल (संप्रक) पर दर्ज सभी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक विभाग जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button