google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने राजस्व अधिकारियों की वीसी बैठक में दिए सख्त निर्देश — अवैध फटाखा दुकानों पर निगरानी और लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक, राजस्व एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

कलक्टर मंत्री ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध पटाखा दुकानों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “एक लाइसेंस पर केवल एक दुकान संचालित करने का प्रावधान है, इसका सख्ती से पालन हो।” साथ ही उन्होंने दुकानों के आसपास फायर ब्रिगेड या अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की एनएफएस योजना के तहत बकाया सूचियों को शीघ्र पूर्ण कर सक्षम स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में कलक्टर ने राजस्व से जुड़े लंबित प्रकरणों की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्रेशन, गिरदावरी, भूमि आवंटन, राइजिंग राजस्थान की प्रगति, राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन मामलों, म्यूटेशन और लैंड कन्वर्जन जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने राजकीय भूमियों पर हो रहे अतिक्रमण की रोकथाम, नवीन सहकारी समितियों के भूमि आवंटन, तथा ग्रामीण सहायता शिविरों में किसान पंजीकरण और सम्पर्क पोर्टल पर रिपोर्टिंग को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कलक्टर मंत्री ने यह भी कहा कि संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, ई-फाइल प्रणाली में लंबित प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट, और हाईकोर्ट कंटेंप्ट केस, पीएसी पैराग्राफ एवं ड्राफ्ट पैराग्राफ की समीक्षा नियमित रूप से की जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, रसद अधिकारी मंजीत सिंह, तहसीलदार (निर्वाचन) रेखा देवी सहित सभी उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button