google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने किया पाली जिला कारागृह और ओपन जेल का आकस्मिक निरीक्षण — बंदियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पाली : उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिला कारागृह पाली और ओपन जेल पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके साथ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी भी उपस्थित रहीं।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में 125 बंदी और ओपन जेल में 2 सजायाफ्ता बंदी मौजूद मिले। न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने जेल की संरचना, बैरक व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानागारों की संख्या, बंदियों की क्षमता के अनुरूप सुविधाएं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय व्यवस्था, सुरक्षा, भोजन-पेयजल, परिजनों से मुलाकात की प्रक्रिया, पुस्तकालय व्यवस्था, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान बंदियों से सीधा संवाद किया और जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन प्राधिकरण को भेजने के निर्देश कारापाल को दिए। जिला न्यायाधीश ने ई-कियोस्क मशीन के नियमित उपयोग और उसे सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश भी दिए ताकि बंदी अपने अधिकारों और कानूनी सहायता संबंधी जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान कारापाल जोराराम, जेल चिकित्सक डॉ. रॉयमेन जोसफ, एवं रविंद्र परिहार मेलनर्स सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं मानवाधिकार और विधिक मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए कहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button