पाली: हिन्दू सेवा मंडल ने दीपावली के अवसर पर 188 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कर बांटी खुशियाँ

पाली : दीपावली के प्रकाश पर्व को लेकर पाली में हिन्दू सेवा मंडल ने सामाजिक सेवा का शानदार उदाहरण पेश किया। मंडल के अध्यक्ष डॉ. एम. एस. लोढ़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोंलकी, उपाध्यक्ष केवलचन्द कवाड़, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एल. एन. सोनी और सदस्य अर्जुन चंद मेहता ने मासिक गरीब राशन कार्ड योजना के तहत 188 अति जरुरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि संस्था के अन्य सदस्यों में कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा, डॉ. बंशीलाल शर्मा, दिनेश चंद्र मेहता, रमेश चंद्र शर्मा, ढलाराम जांगिड़, कंवर लाल मंडोरा, अनिल कुमार गुप्ता, समाजसेवी राजेश मुणोत, व्यवस्थापक विजय नाथ, जेठूसिंह राजावत और घेवर बंजारा ने लाभार्थियों का मुंह मीठा कराया और उन्हें सुखी एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष डॉ. एम. एस. लोढ़ा ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों और समाज सेवा का प्रतीक भी है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों व लाभार्थियों के प्रति शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। लाभार्थियों ने संस्था की निःस्वार्थ सहायता और निश्छल प्रेम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने समाज में समानता और सहानुभूति की भावना को और मजबूत किया।



