
पाली : जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू (IPS) के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन “गुप्त” के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एएसपी बाली चैनसिंह महेचा (RPS) एवं डीएसपी सुमेरपुर जितेंद्रसिंह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी नाना उपनिरीक्षक रतनसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 192/2025, धारा 115(2), 126(2), 189(9), 303(2) BNS के तहत दर्ज मारपीट व चोरी के मामले में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र गोमाराम, जाति गरासिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी धरोईया, थाना नाना, जिला पाली को दस्तयाब किया।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ प्रारंभ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि ऑपरेशन “गुप्त” के तहत जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।



