google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली नगर निगम की कार्रवाई सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, दुकानदारों पर जुर्माना व वसूले गए 4100 रुपये

पाली : जिला कलक्टर एवं प्रशासक एल.एन. मंत्री तथा आयुक्त नवीन भारद्वाज के निर्देशों की पालना में पाली नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने शहर के विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

स्वास्थ्य अधिकारी कलीम अशरफ ने बताया कि अभियान के दौरान कई चाय दुकानों पर अब भी पेपर कप में चाय बेचे जाने की शिकायतें मिलीं। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पेपर कप जब्त किए और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान कुल ₹4100 की चालान राशि वसूल की गई।

अशरफ ने बताया कि नगर निगम द्वारा पहले भी व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडरों और आम नागरिकों को बार-बार सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में समझाइश दी गई है। इसके बावजूद उपयोग जारी रहने से नालों में कचरा जमा होकर जलभराव और प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और बाजार में सामान खरीदते समय कपड़े या जूट के थैले का प्रयोग करें।

कार्रवाई के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक लोकेश जैन, स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण कुमार, कालूराम आदिवाल तथा संबंधित क्षेत्र के जमादार उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में इस प्रकार की अवैध प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button