google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बांगड़ कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई स्पीड और जोश, 100 मीटर दौड़ में यशराज और सुमन ने मारी बाजी

पाली : राजकीय बांगड़ पीजी महाविद्यालय, पाली में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों और छात्राओं ने उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल प्रभारी डॉ. मुकेश सांखला और डॉ. संतोष त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी गति व कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया।

19 वर्ष छात्र वर्ग में
प्रथम स्थान — यशराज सिंह, द्वितीय — यशपाल सिंह, तृतीय — मो. रेहान

19 वर्ष छात्रा वर्ग में
प्रथम स्थान — सुमन देवासी, द्वितीय — दिव्या कुमारी, तृतीय — रिंकु

सीनियर छात्र वर्ग में
प्रथम स्थान — महिपाल मीणा, द्वितीय — किरण कुमार, तृतीय — मो. अली

सीनियर छात्रा वर्ग में
प्रथम स्थान — वीना कुमारी, द्वितीय — नारंगी, तृतीय — मूमल राजपुरोहित

प्रतियोगिता के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन शारीरिक शिक्षक शैतानसिंह जैतावत और मुकेश कुमार ने किया। आयोजन में प्रो. विश्वमैत्री, प्रो. गणेशराम, प्रो. मनीष एवं प्रो. रामेश्वरलाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button