google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियां तेज, बीएलओ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

पाली : निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को पाली और रोहट पंचायत समिति सभागारों में पर्यवेक्षकों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि अभियान के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और आवश्यक फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची में सुधार, नाम जोड़ने और संशोधन का कार्य करेंगे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में डेटा एंट्री, दावा-आपत्ति प्रक्रिया, और नई वोटर आईडी पंजीकरण से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

रोहट पंचायत समिति में प्रशिक्षण का पहला सत्र सुबह 11 से 1 बजे तक भाग संख्या 1 से 55 के बीएलओ के लिए आयोजित हुआ, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 से 4 बजे तक भाग संख्या 204 से 257 के बीएलओ के लिए हुआ। वहीं पाली पंचायत समिति में पहले सत्र में भाग संख्या 56 से 130, और दूसरे सत्र में 131 से 203 के बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया।

रोहट में आनंद किशोर लोहरा और दिलीप सिंह, जबकि पाली में ओमप्रकाश कुमावत, मुकेश जागरीवाल, निरंजन त्रिवेदी और सत्यनारायण सिंह राजपुरोहित ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया।

राणावत ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरण करेंगे, 9 दिसम्बर को मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा, 9 दिसम्बर से 8 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियाँ ली जाएँगी, 31 जनवरी तक उनका निस्तारण किया जाएगा, और 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

इस मौके पर ललित कुमार दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, लोकेश दवे, मनोज रांगी, पारसराम, सुरेश चौधरी, अनिता पारीक, मीठालाल चांवरिया, पूरण शर्मा, जाकिर हुसैन, भगवानदास बाबानी, धर्मेंद्र सोलंकी, सुभाष परमार, अरुण चौधरी, तरुण बागोरिया सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी और बीएलओ मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button