google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : प्लास्टिक पर कड़ी कार्रवाई, 55 दुकानदारों के चालान, ₹12,750 वसूले; आक्रामक श्वानों पर भी हुई कार्यवाही

पाली : जिला कलक्टर एवं प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री और नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के निर्देशानुसार पाली शहर में मंगलवार को जिला प्रशासन की अभिनव पहल “रामसेतु की गिलहरी” एवं “यूज एंड थ्रो फ्री कैम्पस” अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

स्वास्थ्य अधिकारी कलीम अशरफ ने बताया कि प्रशासनिक टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, चाय की दुकानों, बाजारों और स्ट्रीट वेंडरों पर अभियान चलाकर प्लास्टिक की पॉलिथिन, पेपर कप, और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की। इस दौरान 55 दुकानदारों के चालान काटे गए और उनसे कुल ₹12,750 का जुर्माना वसूला गया।

अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व नगर निगम द्वारा व्यापारियों और आम नागरिकों को कई बार प्लास्टिक उपयोग के नुकसान और प्रतिबंध के नियमों के बारे में जागरूक किया गया था। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था, जिससे शहर के नालों में कचरा जमने और अवरोध जैसी समस्याएं बढ़ रही थीं।

जिला प्रशासन ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में यूज एंड थ्रो फ्री कैम्पस बनाने की दिशा में भी “रामसेतु की गिलहरी” अभियान जारी है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि “यूज एंड थ्रो संस्कृति भारतीय परंपरा नहीं है।” प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे zilapali.in/ramsetu लिंक पर जाकर संकल्प लें और इस अभियान से जुड़ें।

नगर निगम ने पाली शहर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाओं को देखते हुए आक्रामक स्वभाव वाले 5 श्वानों को मंडिया रोड क्षेत्र से पकड़ा। उन्हें पशु चिकित्सालय में एंटी-रेबीज टीका लगाकर पुनः उनके क्षेत्र में छोड़ा गया।
अब तक निगम द्वारा कुल 222 श्वानों को पकड़ा, टीकाकरण करवाया और सुरक्षित छोड़ा गया है। निगम ने बताया कि आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके क्षेत्र में हिंसक या आक्रामक प्रवृत्ति के कुत्ते विचरण कर रहे हों, तो निगम को सूचित करें, ताकि डॉग बाइटिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button