google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 7 नवम्बर को होगा ‘यूनिटी मार्च’ 26 नवम्बर तक जिलेभर में मनाया जाएगा वंदे मातरम 150 अभियान

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिषद सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में यूनिटी मार्च एवं वंदे मातरम@150 कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीईओ चौधरी ने संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि 7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को जिला प्रशासन एवं युवा भारत के तत्वावधान में “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जाएगा।
यह मार्च सुबह 9 बजे विवेकानंद सर्कल से प्रारंभ होकर बांगड़ कॉलेज परिसर तक निकाला जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी।

सीईओ चौधरी ने बताया कि वंदे मातरम@150 अभियान के तहत जिले में 8 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक विभिन्न विभागों में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी
10 नवम्बर: सभी विभाग (नगर निगम व पंचायत राज को छोड़कर) “वंदे मातरम@150” और “स्वदेशी संकल्प” कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
11 नवम्बर: नगर निकायों में आयोजन।
12 नवम्बर: पंचायती राज संस्थानों में कार्यक्रम।
13 नवम्बर: शिक्षा व आवासीय विद्यालयों में आयोजन।
14 नवम्बर: उच्च शिक्षा विभाग में कार्यक्रम।
15 नवम्बर: पुलिस व स्वास्थ्य विभागों में वंदे मातरम@150 व “स्वदेशी संकल्प” आयोजन होगा।
26 नवम्बर: समापन दिवस पर शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा “वंदे मातरम” का सामूहिक वाचन किया जाएगा।

बैठक में नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेश कुमार, डीईओ (माध्यमिक) सुघड़ सिंह, डीईओ (प्राथमिक) राहुल कुमार राजपुरोहित, सीओ स्काउट गाइड गोविंद मीना, बांगड़ स्कूल प्रधानाचार्य बसंत कुमार परिहार, बालिया स्कूल प्रधानाचार्य, नेहरू युवा केंद्र प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीईओ चौधरी ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी भावना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button