google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोजत में निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, बीएलओ को मतदाता सूची अपडेट समय पर पूरा करने के निर्देश

पाली : भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोजत उपखंड क्षेत्र में मतदाता सूची अद्यतन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मांसिगाराम जांगिड़ ने शुक्रवार को बूथ संख्या 215 बागावास तथा बूथ संख्या 204 व 205 धाकड़ी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से घर-घर जाकर ईएफ फॉर्म वितरण, जानकारी संकलन, फॉर्म संग्रहण, मैपिंग कार्य एवं मतदाता सूची में प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करने संबंधी जानकारी ली।
उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर आवश्यक विवरण पूर्ण करें और निर्धारित समय सीमा में अभियान का लक्ष्य पूरा करें, ताकि जिले की मतदाता सूची अद्यतन और त्रुटिरहित रूप में तैयार हो सके।

जांगिड़ ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है और त्रुटियों को सुधारा जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी अभिषेक गुप्ता व महेन्द्र आसेरी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं को भी मतदान अधिकार के महत्व और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button