google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खजवाना–मारवाड़ मुण्डवा रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य, 16 नवंबर को समपार फाटक संख्या 92 पूरा दिन बंद

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल ने खजवाना–मारवाड़ मुण्डवा रेलखंड पर ट्रैक के महत्वपूर्ण नवीनीकरण कार्य (सीटीआर – Complete Track Renewal) के लिए 16 नवंबर को समपार फाटक संख्या 92 को 12 घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है। यह फाटक खजवाना से कुचेरा जाने वाली सड़क पर स्थित है।

रेल प्रशासन के अनुसार यह कार्य प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। कार्य के दौरान सड़क यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को रूट परिवर्तन अपनाना होगा।

सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं छोटे वाहन: आर.यू.बी. 93 के माध्यम से डायवर्ट किए जाएंगे। भारी वाहन: मारवाड़ मुण्डवा मार्ग से भेजे जाएंगे। रेलवे का जनसामान्य से सहयोग का आग्रह

रेल मंडल ने नागरिकों से अनुरोध किया कि निर्धारित समयावधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और रेलवे को सुरक्षित एवं सुचारू ट्रैक अनुरक्षण कार्य पूरा करने में सहयोग प्रदान करें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button