राजपुरोहित समाज में संगठन मजबूती का बिगुल, प्रदेशभर में सदस्यता अभियान तेज, जल्द होगा जसोल में महाधिवेशन

पाली : राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा ने समाज में दशकों से चली आ रही सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक असमानताओं को दूर करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने खेतेश्वर मार्केट में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में कहा कि मजबूत समाज का आधार सशक्त संगठन है, और इसके लिए प्रदेशभर के मंडल स्तर तक सदस्यता अभियान को समयबद्ध तरीके से सफल बनाना होगा।
उन्होंने समाज को टांग-खींचाई की प्रवृत्ति छोड़कर “प्रत्येक बंधु का हाथ पकड़ो” सहयोग अभियान चलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के त्याग और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने से ही समाज में बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर रोक लगेगी। राजपुरोहित ने घोषणा की कि बालोतरा जिला इकाई की मेजबानी में जसोल की पावन धरती पर जल्द ही प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर उन पर अमल भी करवाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे दिव्य संत खेतारामजी महाराज के प्रतिनिधि पुंजराज सिंह सराणा ने कहा कि संगठन और एकता ही खेतेश्वर भगवान के संकल्प को पूर्ण करने का मार्ग है। धनराज सिंह सराणा, जिला प्रभारी अम्बालाल अलबेला, जिलाध्यक्ष देराम सिंह जसोल और कपिल सिंह पटाऊ सहित कई वक्ताओं ने मजबूत संगठन और सामाजिक जागृति पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री सतीश सिंह भाटेलाई ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए दिन-रात कार्य करने का संकल्प जताया, जबकि महासचिव जगदीश सिंह ने संगठनात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश, जिला, मंडल, महिला और युवा पदाधिकारियों ने भी समाज में नई चेतना जगाने की अपील की। वक्ताओं में किशोर सिंह ठाकुरवास, चंदन सिंह सराणा, करण सिंह कादु, देवी सिंह कानोड़, शोभा कंवर, दलसा कंवर, जयश्री आहोर, भुर सिंह जसोल सहित अनेक प्रतिनिधि शामिल रहे।
बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए पाली ग्रामीण, पाली गोड़वाड़, पाली शहर, बालोतरा, बाड़मेर, फलोदी, जैसलमेर, जोधपुर ग्रामीण पूर्व-पश्चिम, जोधपुर शहर उत्तर-दक्षिण, नागौर, बयावर, जालोर, भीनमाल, सांचौर और सिरोही जिलों में दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। राजपुरोहित महासभा के इस प्रदेशव्यापी अभियान को समाज में नई एकता, संगठन और नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



