google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बांगड़ कॉलेज में सड़क सुरक्षा महाअभियान, छात्राओं को हेलमेट वितरित, हादसे रोकने का संकल्प

पाली : राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली में मंगलवार को सुसमा अभियान—सुरक्षित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित रहे, जिन्होंने छात्राओं को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. राजपुरोहित ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा दायित्व है, इसलिए हर नागरिक को न सिर्फ यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, बल्कि परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग कर सुरक्षित नागरिकता का उदाहरण प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी मनीष ने किया, जबकि आयोजन में हिंदी साहित्य विभाग के सहायक आचार्य गोमाराम का विशेष योगदान रहा। एनएसएस प्रभारी मानवी शेखावत, मंजू देवासी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

विशेषज्ञों ने सत्र के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ओवरस्पीडिंग के खतरे, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, यातायात नियमों का पालन और जागरूक नागरिक की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा संकल्प व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सुरक्षित व जागरूक यातायात व्यवस्था निर्माण का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक चेतना विकसित हो सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button