पाली : रोटरी क्लब पाली और कृष्णा डायग्नोस्टिक की ओर से शहर में 22 नवम्बर (शनिवार) को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जोधपुर के व्यास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न रोगों की जांच और परामर्श देंगे।
क्लब अध्यक्ष दिनेश चंद मेहता और सचिव वर्द्धमान भंडारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कार्डियोलॉजी से लेकर न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, नेत्र, स्त्री रोग और ईएनटी तक के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन सहित कई जांचें पूरी तरह निःशुल्क होंगी।
इन विशेषज्ञों की मिलेगी सुविधा
कार्डियोलॉजिस्ट – डॉ. विनीत जैन, न्यूरोलॉजिस्ट – डॉ. शुभम गर्ग, यूरोलॉजिस्ट – डॉ. भरत खदाव, पल्मोनोलॉजिस्ट – डॉ. अंकित कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ – डॉ. कंचन सोलंकी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ – डॉ. कालिका दुबे, ईएनटी विशेषज्ञ – डॉ. अंतिमा नेमीवाल
तैयारियों में जुटी टीम
स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों में संयोजक अर्जुनचंद मेहता के साथ प्रवीण कोठारी, राजकुमार मेडतिया, विकास जैन, मूलचंद संकलेचा, धर्मेन्द्र मुणोत, रामपाल शर्मा, केतन मेहता, एकता बलाई, चेतन जैन और सागर खंडेलवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।



