google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जगन्नाथपुरी के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा शुरू, देवस्थान मंत्री ने जवाई बांध से दिखाई हरी झंडी

पाली : देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत आज जवाई बांध से जगन्नाथपुरी के लिए विशेष ट्रेन को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष ट्रेन पाली, जोधपुर होते हुए जगन्नाथपुरी पहुंचेगी।

इस ट्रेन में सिरोही, जालोर के 241, पाली जिले के 150, तथा जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, फालोदी सहित विभिन्न जिलों के 579 यात्रियों के साथ कुल 970 वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा पर रवाना हुए।

मंत्री कुमावत ने यात्रियों को सफल, सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था और सुविधा का पुल बना रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों की चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा, यात्रा मार्ग और प्रमुख धर्मस्थलों का चयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

यह योजना देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ती है, जिससे लाखों श्रद्धालु अब तक लाभान्वित हो चुके हैं।
यात्रा में 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, पूनम सिंह, और देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button