google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के किसानों को अनुदान नहीं मिलने पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने जताई नाराज़गी, मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर शीघ्र भुगतान की मांग

पाली : पाली जिले के हजारों किसान अब भी राज्य सरकार की ओर से घोषित अनुदान से वंचित हैं, जिसके लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, पाली ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर वंचित किसानों को अनुदान राशि शीघ्र जारी करवाने की अपील की है।

जागरवाल ने अपने पत्र में बताया कि इस वर्ष अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान के किसानों के लिए 239 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी, जिसके तहत प्रत्येक किसान को ₹17,000 की सहायता स्वीकृत की गई थी। हालांकि पाली जिले के कई गांवों में केवल चुनिंदा किसानों के खातों में ही यह राशि जमा हुई है, जबकि जोधपुर जिले की लूणी तहसील सहित अन्य सभी तहसीलों में किसानों को संपूर्ण अनुदान प्राप्त हो चुका है।

जागरवाल के अनुसार पाली जिले की रोहट तहसील समेत कई अन्य तहसीलों में आज भी अधिकांश किसानों को अनुदान का भुगतान नहीं मिला, जिससे प्रदेश की इस महत्वपूर्ण कृषि बेल्ट के किसान परेशान और निराश हैं। संगठन ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि समय पर राहत राशि न मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो रही है।

जागरवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पाली जिले के सभी पात्र किसानों को अनुदान का भुगतान तत्काल करवाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसानों को उनके हक की राहत समय पर मिल सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button