
पाली : शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अपने पाली प्रवास के दौरान शुक्रवार को राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने राठौड़ परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भाग लिया। मंत्री दिलावर ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल, सुखद और समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री दिलावर ने वर पक्ष राठौड़ परिवार के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई प्रेषित की। समारोह के दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समाजजनों से भी औपचारिक भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय मुद्दों, संगठनात्मक विषयों तथा सामाजिक कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री दिलावर का स्वागत किया और उनसे संवाद भी किया।




