google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

सुमेरपुर को जोराराम कुमावत की बड़ी सौगात : 10 नए ग्राम सेवा सहकारी समितियों की मिली स्वीकृति

पाली : सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए स्थानीय विधायक एवं पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्रवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मंत्री कुमावत के विशेष आग्रह पर सहकारिता विभाग ने सुमेरपुर क्षेत्र के 10 गांवों में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों (GSS) की स्वीकृति जारी की है।

जिन गांवों में नई समितियाँ मंजूर हुई हैं, उनमें सलोदरिया, बलूपुरा, पालड़ी जोड़, जवाई बांध, गोगरा, खीमाडा, गलथनी, नौवीं, वडेरवास और गिरादड़ा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों से आसान हुआ गठन

मंत्री कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्थापना के मापदंडों में महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। जिसके बाद नई समितियों के गठन की प्रक्रिया सहज हुई और इसी क्रम में सुमेरपुर को यह बड़ा लाभ प्राप्त हुआ।

राज्य सरकार ने बजट वर्ष 2025–26 में नई जीएसएस खोलने का ऐलान किया था। सहकारिता विभाग ने इस घोषणा को धरातल पर उतारते हुए सुमेरपुर में 10 समितियों को मंजूरी प्रदान की है।

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

कुमावत ने कहा कि इन समितियों के खुलने से गांवों में किफायती ऋण की सुविधा, सरकारी योजनाओं का सरल लाभ, सामूहिक खरीद–फरोख्त की सुविधा, कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध, किफायती मूल्य पर दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा आसान ऋण, बैंकिंग सेवाएँ, बिल भुगतान, लेन-देन जैसी अनेक सेवाएँ लोगों को अपने ही गांव में उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी और स्थानीय उत्पादकों को बेहतर अवसर मिलेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्वीकृति पर सुमेरपुर प्रधान उर्मिला कंवर, जिला परिषद सदस्य अनुराधा सिंह, तनुश्री चौहान, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न गांवों के सरपंचों सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने मंत्री जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन समितियों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button