google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज़, बीएलओ ने घर-घर पहुँच कर पूरा कराया ऑनलाइन वोटर अपडेट

पाली : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत पाली जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा अभियान अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को और अधिक गति प्रदान करते हुए बीएलओ ने घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्रों का वितरण किया तथा उन्हें एकत्रित कर एप के माध्यम से तुरंत ऑनलाइन अपडेट किया।

बाली विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 101 के बीएलओ कुपाराम चौधरी, भाग संख्या 130 के बीएलओ मनोज चौहान, तथा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ नरेश सैन और किरण पंवार ने परिगणना प्रपत्रों का समयबद्ध संग्रहण पूरा किया। इसके साथ ही बीएलओ सहयोगी हेमेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित अन्य सहयोगियों ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और 2026 के चुनावों में जिले की मतदाता सूची अधिक सटीक और अद्यतन तैयार हो सके। पाली जिले में बीएलओ टीम के फील्ड कार्य की गति और तकनीकी माध्यमों के उपयोग को लेकर निर्वाचन आयोग ने संतोष जताया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button