google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जिला स्तरीय स्काउट-गाइड शिविर में 236 संभागी शामिल, स्वच्छता व सड़क सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी, पाली में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों में कुल 236 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। शिविरों के माध्यम से अनुशासन, सेवा, स्वच्छता एवं सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक सरोकारों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि पांच दिवसीय अनुसूचित जाति–जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में 130 स्काउट-गाइड, निपुण रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर में 53 रोवर-रेंजर तथा चार दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड जांच शिविर में 53 संभागी भाग ले रहे हैं।

सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत शिविर के चौथे दिन स्काउट-गाइड्स ने स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे प्रशिक्षण केंद्र की सफाई की, कचरे का निस्तारण किया और परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही रोवर-रेंजरों ने ईको वाटिका में लगे पेड़-पौधों की देखरेख करते हुए जैविक कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया भी संपन्न की।

आज शिविर के दौरान रोड सेफ्टी अभियान के अंतर्गत रोवर-रेंजरों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान आगामी दिवस किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन में पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, मोहन सिंह, दौलत सिंह, जयपाल सिंह, उर्मिला यति, रमेश सोलंकी, कैलाश कुमार, भगवान सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं।

यह जिला स्तरीय शिविर स्काउट-गाइड आंदोलन के माध्यम से युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button