शीतलहर में रोटरी क्लब पाली की मानवीय पहल, रडावास स्कूल के 74 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित

पाली : बढ़ती शीत ऋतु को देखते हुए रोटरी क्लब पाली द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई। सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को क्लब के सदस्य रोटेरियन रामपाल शर्मा के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रडावास (मारवाड़ जंक्शन), पाली में अध्ययनरत 74 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए।
रोटरी क्लब पाली के अध्यक्ष दिनेश चंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य यशपाल सिंह, पूर्व शिक्षा अधिकारी शंकर सिंह उदावत, रोटेरियन रामपाल शर्मा, मोतीलाल व्यास, मनोहर शर्मा, अरविंद सिंह, रघुनाथ जी एवं ग्रामीण उपाध्याय सर सहित अन्य गणमान्य जनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब पाली का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।



