google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली बार एसोसिएशन चुनाव में विक्रम सिंह भैसाणा बने कोषाध्यक्ष, रावणा राजपूत समाज ने किया भव्य स्वागत

पाली : पाली बार एसोसिएशन के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में रावणा राजपूत समाज के युवा अधिवक्ता विक्रम सिंह भैसाणा के कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सोसायटी नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में समाजबंधुओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक मूल सिंह भाटी ने कहा कि विक्रम सिंह भैसाणा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ रहे हैं और भविष्य में भी वे इसी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भैसाणा का यह दायित्व वकालत जगत के लिए सकारात्मक साबित होगा।

समाज के जिलाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि विक्रम सिंह भैसाणा आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष, मेहनत और व्यवहार समाज के लिए गौरव की बात है, जिससे नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

इस मौके पर रतन सिंह झाला, केशर सिंह मांगलिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, बाबू सिंह परिहार, बंशी सिंह सिसोदिया, ढगल सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह पंवार, मेघ सिंह पंवार, तेज सिंह चौहान, शंकर सिंह मेडतिया, मोहब्बत सिंह, नारायण सिंह गहलोत, ओम सिंह सोढा, महेन्द्र सिंह भाटी, विक्रम सिंह भाटी, बलवंत सिंह बडगुजर सहित शहर व सोसायटी नगर की कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने विक्रम सिंह भैसाणा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का आग्रह किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button